संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के पूर्व सैनिकों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। ज्वाइंट वेटरन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र डुड्डी ने इसकी अध्यक्षता की। मार्गदर्शन पूर्व सैनिक संघ के प्रधान राजेश श्योराण का रहा। प्रवक्ता सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिक मिलन समारोह और गणतंत्र दिवस मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चरखी स्थित एससीआर स्कूल में 26 जनवरी को सुबह 11 बजे पूर्व सैनिक मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के सभी पूर्व सैनिक और उनके आश्रित अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। बैठक में सूबेदार पवन कुमार, इंद्रजीत सिंह, कप्तान वसंत कौशिक, सतिंद्र डुड्डी, वारंट अफसर राजबीर, सूबेदार मनीराम, कप्तान चंद्रभान, कप्तान भीम सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो 02
पूर्व सैनिक मिलन समारोह के लिए आयोजित बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारी। स्रोत : संगठन