फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम नगर की कच्ची गलियां होंगी पक्की, 47.76 लाख का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि दादरी शहर के प्रेम नगर क्षेत्र की विभिन्न कच्ची गलियों के निर्माण के लिए 47 लाख 76 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा और इसके बाद यहां रहने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी शहर के संपूर्ण विकास के लिए प्रदेश की मौजूदा जजपा-भाजपा सरकार पूर्णतया वचनबद्ध है। दादरी क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य लगातार जारी हैं। आने वाले समय में निश्चित तौर पर चरखी दादरी आधुनिक शहरों की तर्ज पर विकसित होगा। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि प्रेम नगर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नगर परिषद अधिकृत क्षेत्र से बाहर है। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत ढ़ाणी फौगाट के अंतर्गत पड़ता है, जिस कारण वार्ड की बहुत सी गलियां अभी तक कच्ची हैं और यहां रहने वाले लोग परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रेम नगरवासियों के बुलावे पर उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया और वार्ड वासियों की परेशानियों का समझा था। चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि लोगों की जायज मांग को देखते वार्ड की विभिन्न कच्ची गलियों का निर्माण करवाने के लिए प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला से अनुरोध किया गया और गली निर्माण के लिए आवश्यक बजट कि मांग की गई। उनकी मांग पर बड़ी राहत देते हुए प्रदेश सरकार से 47 लाख 76 की ग्रांट को स्वीकृति प्रदान करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें