फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे के खिलाफ गांव-गांव पहुंचा पुलिस का जनजागरण अभियान

Sat, 27 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के आदेश अनुसार पुलिस की ओर से जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को गांव मांढ़ी केहर, मांढ़ी हरिया, मांढ़ी पिरानू, हुई, जगरामबास एवं डालावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एंटी नार्कोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, एएसआई राहुल फौगाट, थाना ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार तथा थाना बाढ़डा के एसआई पवन कुमार ने संयुक्त रूप से इन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों, युवाओं एवं गण्यमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणामों की विस्तार से जानकारी दी और उन्हें स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक आमजन सक्रिय सहयोग नहीं करेंगे तब तक इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें