फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शोषण की शिकार महिलाओं के घर पहुंचकर पुलिस जान रही हाल

विज्ञापन
सदर थाना जहां महिला उत्पीड़न के सर्वाधिक 15 केस दर्ज हुए।
विज्ञापन
चरखी दादरी। उत्पीड़न का शिकार बनीं महिलाओं पर अब अगर आरोपी पक्ष ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो उनकी खैर नहीं। आरोपी पक्ष की हरकतों पर पुलिस की कल्याण शाखा न केवल नजर रख रही है, बल्कि उत्पीड़न का शिकार बनीं महिलाओं के घर पर पहुंचकर उनका हाल-चाल भी जान रही है। एक माह के अंदर शोषण का शिकार हुईं 41 महिलाओं के घर टीम पहुंची है।
विज्ञापन

दरअसल, आमजन के जहन में छवि सुधारने के लिए पुलिस विभाग नए-नए कदम उठा रहा है। हाल ही में ''''पीड़िता के घर-द्वार पर पुलिस'''' नामक मुहिम शुरू की गई है। मुहिम शुरू करने का उद्देश्य ये है कि उत्पीड़न का शिकार बनीं महिलाएं असहाय महसूस न करें और अगर आरोपी पक्ष उन पर दबाव बनाता है तो उसका भी पता चल सके। अमूमन सामने आता है कि मामला दर्ज करने वाले पीड़िता के घर पुलिस बहुत ही कम पहुंचती है और अब इसी सोच व कार्यप्रणाली में सुधार करने की मंशा से पुलिस की ओर से ये कदम उठाया गया है।

वर्ष 2023 में जिले के विभिन्न थानों के आंकड़े देखें तो महिला उत्पीड़न के कुल 59 मामले दर्ज हुए। ये मामले धारा 354, 376 और 498 के तहत दर्ज किए। इन सभी मामलों का ब्योरा लेकर पुलिस विभाग की कल्याण शाखा ने पीड़िताओं के घर की विजिट शुरू कर दी है। शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर रघुनंदन की अगुवाई में टीम शोषण का शिकार बनीं महिलाओं के घर पहुंच रही है और उनसे विभिन्न पहलुओं पर बातचीत कर ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें अब कोई समस्या तो नहीं। अगर आरोपी पक्ष या कोई अन्य मामले में राजीनामा का दबाव बना रहा है तो इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। हालांकि 41 विजिट के दौरा किसी पीड़िता ने ऐसी कोई शिकायत या समस्या पुलिस टीम के समक्ष नहीं रखी है।
विज्ञापन


जानिये...किस थाने में दर्ज हुए महिला उत्पीड़न के कितने केस
वर्ष 2023 में महिला उत्पीड़न के 59 मामले दर्ज हुए हैं और इनकी सूची कल्याण शाखा के पास पहुंची है। दादरी सिटी थाने में 5, बौंदकलां थाना में 5, दादरी सदर थाना में 15, झोझूकलां थाना में 13 और महिला थाना में 3 केस दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक मामले दादरी सदर थाना में दर्ज हुए हैं।
- इन बिंदुओं पर टीम कर रही पूछताछ
. मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं।
. केस दर्ज होने के बाद दोबारा कोई धमकी तो पीड़िता को नहीं मिली।
. आरोपी पक्ष अब पीड़िता को परेशान या राजीनामा का दबाव तो नहीं बना रहा।


- धमकी मिलने या दबाव बनाने पर ये करें पीड़िता
पुलिस विभाग की कल्याण शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर रघुनंदन ने बताया कि पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें बताया जा रहा है कि अगर आरोपी पक्ष परेशान करे या फिर दबाव बनाए तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। इसके अलावा कोई भी पीड़िता कल्याण शाखा के मोबाइल नंबर 7419301132 पर कॉल कर सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन



उत्पीड़न का शिकार बनीं महिलाओं के घर हमारी टीम पहुंच रही हैं। उनका हाल-चाल जानने के साथ ये पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पक्ष दबाव तो नहीं बना रहा।
-रघुनंदन, इंस्पेक्टर एवं प्रभारी, कल्याण शाखा (पुलिस विभाग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें