फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस जवान की राजकीय सम्मान से की अंत्येष्टि, राजस्थान पुलिस की टुकड़ी ने दी अंतिम सलामी

Sun, 04 Feb 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हवलदार सुखबीर सिंह धनखड़।
विज्ञापन
बाढड़ा। सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात आरएसी हवलदार सुखबीर सिंह धनखड़ का शनिवार सुबह हृदयघात से निधन हो गया। गांव जगरामबास में राजकीय सम्मान से उनकी अंत्येष्टि की गई। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह धनखड़ 19 वर्ष की आयु में वर्ष 1989 में राजस्थान पुलिस की आर्म्ड कंपनी में भर्ती हुए थे। इसके बाद वे दिल्ली में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात रहे। शनिवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव जगरामबास में देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर को उनके पुत्र विकास कुमार ने मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी सुशीला देवी गांव की सरपंच रह चुकी हैं। अंतिम संस्कार में आनंद फौजी, सरपंच देवेंद्र सिंह, कप्तान करतार सिंह, रणधीर पीटीआई, करतार सिंह, रावत फौगाट, नंबरदार शीशराम धनखड़, संदीप जगरामबास, बीडीसी राजेश कुमार, मास्टर सुशील, पूर्व सरपंच, जगदीश आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें