फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कॉलोनी का उद्घाटन : पुलिसकर्मियों को मिले दो और तीन बेड रूम के 44 फ्लैट

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बने फ्लैट का भवन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। आवासीय सुविधा के लिए पुलिसकर्मियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। रोहतक रोड पर नवनिर्मित पुलिस कॉलोनी का मंगलवार को रोहतक रेंज एडीजीपी संदीप खिरवार ने उद्घाटन कर दिया। अब इन पुलिसकर्मियों के परिवारों को किराये के मकानों में रहने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। पुलिस विभाग ने 44 फ्लैट पुलिसकर्मियों को आवंटित कर दिए। ये फ्लैट दो बेड रूम और तीन बेड रूम सेट के हैं। दो फ्लैट इंस्पेक्टर और 42 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल पद पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एडीजीपी संदीप खिरवार पुलिस कॉलोनी में पहुंचे। यहां एसपी आईपीएस विनोद कुमार और जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद एडीजीपी को पुलिस गार्द ने सलामी दी और उन्होंने सराहनीय स्वागत करने पर सलामी गार्द की पीठ भी थपथपाई। इसके बाद एडीजीपी ने पुलिस कॉलोनी और नवनिर्मित फ्लैट का अवलोकन किया और वे निर्माण से काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि आवासीय सुविधा मिलने से अब पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
उद्घाटन समारोह के बाद एडीजीपी ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा के साथ पत्रकार वार्ता भी की। इसमें उन्होंने बताया कि सदर थाना परिसर की जगह पर यह कॉलोनी बनाई गई है। इसमें 44 फ्लैट हैं, जिनमें से दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के लिए और 42 अन्य पदों पर आसीन पुलिसकर्मियों के लिए हैं। हरियाणा हाउसिंग पुलिस कॉरपोरेशन की ओर से इनका निर्माण करवाया गया है। पुलिस लाइन की कमी खलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एडीजीपी ने कहा यकीनन पुलिस लाइन की कमी इस समय विभाग को खल रही है। अस्थायी पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए नित नई चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि पुलिस लाइन स्थापित करने को लेकर आ रहीं अड़चनों का जल्द समाधान कर जिले में तैनात 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं दिलाई जाएं।
विज्ञापन

एसपी करवाएंगे नई बिल्डिंग बनाने का प्रारूप तैयार
पत्रकारवार्ता में एडीजीपी संदीप खिरवार से सिटी थाने का भवन पुराना एवं जर्जर हाल में होने पर नए भवन के निर्माण को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में एडीजीपी ने कहा कि सिटी थाने का भवन पुराना है। नए भवन के निर्माण का प्रारूप जल्द ही जिला पुलिस कप्तान विनोद कुमार तैयार करवाकर मुख्यालय का भेजेंगे।
पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए बनाई विशेष कमेटी
नवनिर्मित पुलिस कॉलोनी की हलचल पर पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम नजर रखेगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कमेटी का इंचार्ज डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। यह कमेटी रख-रखाव के अलावा सफाई व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम पर भी नजर रखेगी।
ये है पुलिस लाइन के फ्लैैट में सुविधा
कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मियों को अलॉट किए गए फ्लैट में दो बैडरूम, एक ड्राइंग रूम, किचन और टॉयलेट व बाथरूम की सुविधा है। वहीं, इंस्पेक्टर रैंक के लिए बनाए गए फ्लैट में तीन बेडरूम समेत ड्राइंग रूम और किचन व टॉयलेट- बाथरूम की सुविधा है। 42 फ्लैट का भवन दो मंजिला है, जबकि दो क्वार्टर का भवन एक मंजिला है। यहां जल्द ही पार्क की सुविधा भी मिलेगी।

पुलिस कॉलोनी का उद्घाटन करते एडीजीपी संदीप खिरवार।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें