अनिकेत हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितिन शहर के कबीर नगर का रहने वाला है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ळ
वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत हत्याकांड के चौथे आरोपी को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितिन शहर के कबीर नगर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ की गई और कोर्ट के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि एक अगस्त को दादरी पब्लिक स्कूल के नजदीक बाइक सवार युवकों ने अनिकेत पर तेजधार हथियार से हमला किया था। घायल के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि वह एक अगस्त को शाम 7 बजे अपनी मम्मी के साथ बाइक पर बुखार की दवा लेने डॉक्टर के पास गया था। वापस आते समय दादरी पब्लिक स्कूल के पास मम्मी सब्जी लेने लग गई और उसी वक्त बाइक सवार युवक वहां आ गए। उन्होंने आते ही अनिकेत पर चाकूओं से वार कर दिए।
घायल अनिकेत को दादरी नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बीते शनिवार को अनिकेत की मौत हो गई और उसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पूर्व पार्षद सुंदर, अजय झज्जरी और सुधांशु को काबू किया था। अब इस मामले में नितिन के रूप में चौथी गिरफ्तारी हुई है।