फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर सुना जाए पीएम के मन की बात कार्यक्रम : रूपेश

Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनील की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश आईटी सहसंयोजक रूपेश जैनाबाद का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

रूपेश जैनाबाद ने कहा कि 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को चरखी दादरी के प्रत्येक बूथ पर सुनने की व्यवस्था होनी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर होने वाले कार्यक्रम को कार्यकर्ता सरल एप के माध्यम से अपलोड करें। ताकि, कार्यक्रम की रिपोर्टिंग प्रदेश और केंद्रीय संगठन तक पहुंच सके।
इस अवसर पर विनीत सांगवान, राष्ट्रदीप परमार, सुनीता स्वामी, सुरेश परमार, रामपाल तिवाला, रितू गोयल, विनोद फोगाट, केदारनाथ, नरेंद्र फौजी, रामनिवास पिचौपा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें