फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाजपा पदाधिकारियों ने सात कार्यक्रमों के संचालन पर की चर्चा

Fri, 23 May 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बैठक करते हुए भाजपा पदाधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शुक्रवार को कमलम कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन महत्वपूर्ण बैठकें की गईं। इनमें संगठनात्मक मजबूती, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश से निर्देशित आगामी सात प्रमुख कार्यक्रमों मन की बात, अहिल्या बाई होलकर जयंती, सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर तिरंगा यात्रा, अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष, एक देश-एक चुनाव, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इन कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कोर कमेटी की बैठक में विधायक उमेद पातुवास, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, पूर्व विधायक सीताराम यादव अटेली, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा झज्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय कर मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया। तीसरे और अंतिम सत्र में प्रदेश कार्यकारी सदस्य, आईटी सेल रूपेश जैनाबादी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें