फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश के अभाव में गति नहीं पकड़ पा रहा पौधरोपण अभियान

Tue, 09 Jul 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। जुलाई के आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन शहर और कई गांवों को अभी भी मानसून की बारिश का इंतजार है। जिले में बारिश कम मात्रा में होने से पौधरोपण अभियान भी गति नहीं पकड़ पा रहा है। हालांकि, वन विभाग ने पौधों के साथ अन्य तैयारियां पूरी कर रखी हैं और व्यापक स्तर पर पौधरोपण शुरू करने के लिए एक अच्छी बारिश का इंतजार है।
जिले में इस मानसून सीजन में करीब छह लाख पौधे लगने हैं। ये पौधे हिसार से कलम मंगवाकर तैयार किए गए हैं। हालांकि, विभाग पौधरोपण में सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, एनसीसी स्वयंसेवकों व समाजसेवी लोगों की भी मदद लेगा। विशेषज्ञों की मानें तो मानसून सीजन में ही पौधा जल्द विकास कर लेता है। विभाग को जिले के सभी 167 गांवों में पौधरोपण करना है। इसके अलावा सड़कों व नहरों के किनारे भी यह कार्य किया जाना है। गांवों में खाली शामलात जमीन के अलावा सरकारी कार्यालयों व स्कूल परिसर आदि में भी पौधे लगाने जाने की योजना है। दरअसल, विभाग ने चार नर्सरियों में मार्च माह में पौध लगाई थी, जो अब पौधरोपण के लिए तैयार है। जिला के कई भागों में तो पूरी तरह से सूखा होने की वजह से पौधे लगाने संभव नहीं है। हालांकि बाढड़ा उपमंडल के कुछ क्षेत्र में पौधरोपण किया जा रहा है। बीते कुछ सालों से लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। ऐसे में आमजन भी पौधरोपण के लिए बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
जिले के सभी भागों में बारिश नहीं हुई है, जिस कारण पौधरोपण में बाधा आ रही है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद पौधरोपण कार्य को गति दे दी जाएगी।

- हेमंत कुमार, वन राजिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें