फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में झाडू लेकर फोटो खिंचवाई और पूरा हो गया सक्षम युवाओं का स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो खिंचवाने के लिए हाथों में झाडू लेकर पास-पास खड़े सक्षम युवा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिंग लाने के लिए नप अधिकारियों ने सक्षम युवाओं को शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को इन आदेशों का पालन करने के लिए 15 सक्षम युवाओं की टीम ग्राउंड में तो उतरी लेकिन स्वच्छता अभियान नहीं चलाया। टीम में शामिल युवाओं ने नप कार्यालय के पिछली तरफ पहले कचरे से भरी ई-रिक्शा को खाली करवाया। इसके बाद हाथों में झाडू़ लेकर फोटो खिंचवाई। फिर सक्षम युवा अपनी हाजिरी लगवाकर वहां से लौट गए।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने महज एक मिनट चले अभियान को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि सक्षम युवाओं की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा उठाने की बजाय नप कार्यालय के पिछली तरफ खाली जगह पर ई-रिक्शा खाली करवाकर कचरे का तादाद बढ़ा दी। ये सब नप अधिकारियों की नाके नीचे हुआ लेकिन उन्हें खबर तक नहीं लगी।
ऐसा करना गलत, लूंगा रिपोर्ट: सचिव
नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अपने तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए सक्षम युवाओं को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जागरूकता अभियान के नाम पर अगर खानापूर्ति की गई है तो यह गलत है। मैं इसकी रिपोर्ट लूंगा और भविष्य में ऐसी चूक न हो इसके लिए सख्त हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद

नप कार्यालय के पिछली तरफ कचरे से भरी ई-रिक्शा को खाली करता नप कर्मी और हाजिरी लगवाते सक्षम युवा।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें