फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौगाट खाप ने किया मुख्यमंत्री की रैली का विरोध करने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय खाप फौगाट-19 के गांव फौगाट व झिंझर की पंचायत मंगलवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान बलवंत सिंह नंबरदार ने की। पंचायत का मुख्य एजेंडा आगामी 8 जुलाई को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली का विरोध करना रहा। खाप के सभी वक्ताओं ने इस विषय पर अपने विचार रखे। गहन मंथन के बाद फौगाट खाप प्रधान ने प्रत्येक गांव से एक-एक व्यक्ति लेकर 21 व्यक्तियों की कमेटी बनाई और मुख्यमंत्री की रैली का जोर-शोर से विरोध करने की घोषणा की।
विज्ञापन

खाप फौगाट के सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि बैठक में चर्चा हुई कि सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लागू कर देश की युवा पीढ़ी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है, इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री की रैली का विरोध किया जाएगा। सचिव ने बताया कि खाप फौगाट ने दादरी जिले के सांसद व विधायक (जो किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ रहे) उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा कि क्या दादरी हलके के विधायक अग्निपथ योजना के हक में हैं या नहीं? अगर नहीं है तो वे रैली में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। खाप फौगाट ने दादरी जिले की अन्य खापों से भी अपील की है कि वे भी अपना निर्णय जल्द ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें