फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2.89 करोड़ से रोशन होंगी 20 गांवों की फिरनी

विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
चरखी दादरी। जल्द ही 20 गांवों की फिरनी लाइटों से रोशन होंगी। सरकार ने पंचायती राज विभाग को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। जिले की इन 20 फिरनी को जगमग करने पर करीब 2.89 करोड़ रुपये लागत आएगी। जल्द ही लाइटें लगाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। सरकार की योजना अनुसार 20 गांवों की फिरनी पर 1150 लाइटें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने दादरी जिले के लोगों को दिवाली की सौगात देते हुए 20 गांवों की फिरनी को जगमग करने का निर्णय लिया है। पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रपोजल के अनुसार पहले चरण में 90 वाॅट क्षमता की कुल 1150 लाइटें लगाई जाएंगी।
विधायक नैना ने बताया की पंचायती राज विभाग फिरनी पर प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर लगभग 8 मीटर ऊंचाई के लोहे के पोल लगाकर लाइटें लगाएगा। 5 साल तक इन लाइटों के रख-रखाव की लगाने वाली संबंधित एजेंसी की ही होगी। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरों की तरह लाइटें लगवाकर प्रदेश की गठबंधन सरकार ने आमजन से किया अपना वादा निभाया है।
विज्ञापन

पहले चरण में यहां लगेंगी लाइटें
विधायक नैना ने बताया की प्रदेश सरकार पहले चरण में गांव बेरला में 60, नांधा में 44, काकड़ौली हुक्मी में 28, भांडवा में 41, बाढड़ा में 60, झोझूकलां में 69, कादमा में 68, चिड़िया में 64, कलियाणा में 41 और चांगरोड में 39 स्ट्रीट लाइटें लगवाएगी।

- इन गांवों के लिए भी मिली स्वीकृति
सरकार ने बौंदकलां, रानीला, सांवड़, अचीना, सांजरवास, चरखी, छपार, समसपुर, इमलोटा और रावलधी में भी स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए मंजूरी दे दी है। एक सप्ताह के अंदर टेंडर प्रकिया भी शुरू करवा दी जाएगी।



जल्द ही इन 20 गांवों की फिरनी लाइटों से जगमग होगी। 1150 लाइटें लगाने पर करीब 2.89 करोड़ रुपये लागत आएगी। जल्द से जल्द धरातल पर ये काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा हलका


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें