फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैंतावास खुर्द की टीम ने दर्ज की जीत

Tue, 24 Feb 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए एसपी अर्श वर्मा।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पैंतावास खुर्द में बाबा छोटूनाथ पूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेल मैदान पूरी तरह उत्साह और रोमांच से सराबोर नजर आया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएसओ विष्णु भगवान, डीईओ धर्मेंद्र चौधरी, कृषि विभाग के जेई विवेक चौधरी, बीडीसी भूपेंद्र दिशोदिया, सरपंच प्रतिनिधि अमरजीत सोनी तथा जिला फुटबाल एसोसिएशन से मनु धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पैंतावास ने धन्नोंदा की टीम का हराया
मंगलवार को कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला पैंतावास खुर्द और धन्नोंदा गांव की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन पैंतावास खुर्द की टीम ने बेहतर तालमेल और सटीक पासिंग के दम पर बढ़त बनाई और अंततः जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला उन्नानी और निमड़ीवाली टीम के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों ओर से कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में उन्नानी की टीम ने निर्णायक गोल दागकर जीत अपने नाम कर ली।

हिसार की टीम से हारी चरखी
तीसरा मुकाबला हिसार और गांव चरखी की टीम के बीच हुआ। इस मैच में हिसार की टीम ने बेहतरीन रणनीति और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबला एफसी हनुमानगढ़ और डोहकी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया।
विज्ञापन


रोमांचक होंगे आगामी मुकाबले
आयोजन समिति के सदस्य जोंगेद्र सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें