फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ई-टेंडरिंग के नाम पर पंचायत प्रतिनिधियों को तंग किया जा रहा

Wed, 22 Feb 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे सरपंच।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरपंच एसोसिएशन ने मंगलवार को भी शहर के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में मांगों के लिए धरना दिया। सरपंचों ने चंडीगढ़ कूच करने की भी चेतावनी दी है। सरपंच सांसद, विधायकों व अधिकारियों के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का भी ऐलान कर चुके हैं। दादरी खंड प्रधान सुनील रासीवास ने कहा कि ई-टेंडरिंग के नाम पर पंचायत प्रतिनिधियों को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुनील रासीवास ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की नीतियों पर अपना मनमाना आदेश थोप रही है। यह न्यायसंगत नहीं है। जब देश के सांसदों व विधायकों पर रिकाॅल का कानून नहीं लागू हो पा रहा है तो उन पर थोपकर कैसे दबाव बनाया जा रहा है। रिकॉल का नियम सरासर गलत है।
सुनील ने कहा कि सरकार जानबूझ कर अफसरशाही को बढ़ावा देने के लिए उनके अधिकारों व पंचायतीराज शक्तियों का हनन कर रही है। जिला के खंडों में ग्राम सचिवों की कमी के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत विभाग में स्टाफ बढ़ाने की आवश्यकता है। धरनारत पंचायत प्रतिनिधियों ने ई- टेंडर की नीति व परिवार पहचान- पत्र वापस लेने, मनरेगा की ऑनलाइन उपस्थिति आदेश वापस लेने, गांवों में दो- दो सफाई कर्मचारी तैनात करने की मांग की। इस दौरान बाली खातीवास, सुनील रासीवास,रामफल सहित कई सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें