फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: दो गांवों में दस-दस एकड़ जमीन पर बनेंगे ऑक्सीजन पार्क

विज्ञापन
शहर का रोज गार्डन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। वन विभाग ने दो गांवों में ऑक्सीजन पार्क बनाने की योजना तैयार की है। दोनों गांवों में दस-दस एकड़ जमीन पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इन पार्कों पर करीब 1.30 करोड़ का बजट खर्च होगा। वन विभाग ने इसके लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज दिया है। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे और बैठने के लिए उचित जगह होगी।
विज्ञापन

जिले को ग्रीन जोन बनाने की दिशा में वन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। कोरोना में ऑक्सीजन की कमी भी महसूस की गई। इसी कड़ी में सरकार के निर्देशों पर वन विभाग ने जिले में दो ऑक्सीजन पार्क बनाने की योजना बनाई है। जिले के गांव कारीधारिणी में 10 एकड़ जगह फाइनल कर दी है, जबकि दूसरे पार्क के लिए जगह की तलाश की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही दूसरे गांव में जगह का चयन कर लिया जाएगा। कारी धारिणी में पार्क निर्माण शुरू करवाने के लिए मुख्यालय की स्वीकृति का इंतजार है और योजना को अनुमति मिलते ही अमलीजामा पहनाने के लिए अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ग्रामीणों को अब शहरी तर्ज पर पार्क सुविधा का लाभ देने के लिए वन विभाग ने यह योजना तैयार की है। इसके तहत एकतरफ जहां ग्रामीण सुबह व शाम की सैर कर सकेंगे तो वहीं पार्क में काफी संख्या में पौधरोपण होने का सकारात्मक असर वायुमंडल पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

इन प्रजातियों के लगेंगे पौधे
ऑक्सीजन पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से पीपल, नीम, पापड़ी, कनेर, शहतूत, ग्वार पट्ठा, अर्जुन के अलावा फल व फूलदार पौधे शामिल हैं। इन पार्कों में हर्बल पौधे भी काफी संख्या में लगाए जाएंगे। बैठने के लिए उचित जगह व घास भी लगाई जाएगी। इन पार्कों में पानी के साथ शौचालय की सुविधा भी होगी।
एक पार्क तैयार करने 65 लाख होंगे खर्च
वन विभाग के अधिकारी के अनुसार दोनों पार्कों के निर्माण पर एक समान बजट खर्च किया जाएगा। मुख्यालय के निर्देश मिलने पर एक करोड़ 30 लाख के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। एक पार्क में तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने पर करीब 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्जन
ऑक्सीजन पार्कों के निर्माण के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है। एक पार्क के लिए जगह मिल चुकी है। एक पार्क 10 एकड़ में बनेगा। पर्यावरण के लिहाज से पार्क जरूरी हैं। - दलीप सिंह, जिला वन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें