फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में 600 पात्रों में से 300 ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तीसरे चरण में नगर परिषद क्षेत्र के पात्र परिवारों के लिए शुक्रवार को मेला लगाया। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित मेले में 300 नागरिकों ने भाग लिया। मेले के आयोजन में उपायुक्त श्यामलाल पूनिया का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर के प्रथम तल पर दो दिन तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित मेले में दादरी खंड के गांवों और नगर परिषद क्षेत्र के एक लाख तक की आय वाले 600 योग्य पात्रों को बुलाया गया था। इनमें से तीन सौ पात्र मेले में शामिल हुए और उन्होंने सरकार की विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के लिए आवेदन किए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पशुपालन विभाग की डेयरी स्कीम के लिए प्राप्त हुए हैं। इस स्कीम में बिना किसी सिक्योरिटी के एक लाख 60 हजार रुपये तक का लोन दो भैंस के लिए दिया जाता है। कुछ लोगों ने अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, सीएससी सेंटर, एमएसएमई, कौशल विकास योजना, मत्स्य पालन, सक्षम आदि के लिए आवेदन किया।
नगराधीश नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को दादरी खंड के लिए और आज नगर परिषद क्षेत्र के लिए यह मेला लगाया गया। सरकार की ओर से 19 लाइन डिपार्टमेंट इस स्कीम के साथ जोड़े गए हैं। जिनकी योजनाओं के तहत लोन या रोजगार प्रदान कर जरूरतमंद नागरिकों की आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- आज बाढड़ा में लगेगा मेला
नगराधीश ने बताया कि 25 और 27 जून को बाढड़ा अनाजमंडी में दो दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीन सौ पात्रों को नागरिक संसाधन विकास विभाग ने सीधे चंडीगढ़ से सूची भिजवा कर आमंत्रित किया है। इस योजना का मकसद निर्धन परिवारों की आमदनी को बढ़ाना है।
- ये रहे मौजूद
मेले में एलडीएम प्रदीप कुमार, डॉ. तुलसीराम, डॉ. अरूण फौगाट, एबीपीओ नवीन शर्मा, विनय जोशी, सहकारी बैंक प्रबंधक अशोक वर्मा, विक्रम, राज सिंह, जिज्ञासु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें