फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

439 बूथों में से 69 संवेदनशील और 100 अति संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंचायत चुनाव की तारीख तय होते ही जिले में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन जहां चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है तो वहीं, मतदाता भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन करने लगे हैं। जिले में ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए 9 नवंबर को और सरपंची के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इस बार 439 बूथों पर 3.43 लाख मतदाता अपने-अपने गांवों के मुखिया चुनेंगे।
विज्ञापन

439 बूथों में इस बार 60 संवेदनशील हैं जबकि अति संवेदनशील बूथों की संख्या 100 है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सामान्य बूथों के मुकाबले सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने भी इनकी सूची के आधार पर सुरक्षा प्लान का खाका खींचने की तैयारी कर ली है। इन बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी और यहां सामान्य बूथों के मुकाबले दो से तीन गुना अधिक फोर्स तैनात की जाएगी।
बता दें कि दादरी जिले में 165 ग्राम पंचायतों, 88 ब्लॉक समिति सदस्यों, 11 जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए 9 और 12 नवंबर को मतदान होगा। जिले में पंचों के 1679 पद हैं। सबसे अधिक मतदाता दादरी ब्लॉक में हैं जबकि सबसे कम मतदाता बौंदकलां ब्लॉक में हैं। दादरी में 105899 और बौंदकलां ब्लॉक में 69979 मतदाता हैं। पंचायत चुनाव में 21 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 28 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। 29 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। जिला परिषद के लिए ईवीएम से मतदान होगा।
विज्ञापन

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बूथों पर रहेंगे प्रबंध
जिले के मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध रहेंगे। यहां व्हील चेयर की सुविधा तक मुहैया कराई जाएगी। मतदान केंद्र पर शौचालय और पानी के प्रबंध रहेंगे। विभाग और प्रशासन की ओर से इसके मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई है।
उम्मीदवार की छवि, सोच, शैक्षणिक योग्यता और बैंक ग्राउंड पर हो रहीं बातें
पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्येक गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। रावलधी गांव में चुनाव पर चर्चा कर रहे जिले सिंह, राजू चांगिल, दलबीर और दिनेश का कहना है कि उम्मीदवार की छवि, बैंक ग्राउंड, शैक्षणिक योग्यता समेत सोच को जहन में रखकर ही मतदान किया जाएगा।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मेरी अपील है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार का प्रयोग करें और प्रलोभन की बजाय विवेक और सूझबूझ दिखाएं।
विज्ञापन

प्रीति, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें