फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर

Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतका मंजीत की फाइल फोटो।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड पर तोता की ढाणी के पास मंगलवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई और उसकी चाची सास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए भिवानी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गांव लाड निवासी करीब 33 वर्षीय महिला मंजीत और उसकी चाची सास करीब 54 वर्षीय केला देवी मंगलवार को जीतपुरा धाम में पूजा-अर्चना कर स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने गांव की तरफ आ रही थीं। इस दौरान जब वे जुई रोड पर तोता की ढाणी के समीप पहुंची तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर महिला मंजीत की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल केला देवी को परिजन उपचार के लिए भिवानी ले गए।
जिसके बाद मृतका के शव को दादरी के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मृतका मंजीत दो बेटियों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें