फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चोरों ने बंद मकान से नकदी-जेवरात चुराए

Wed, 08 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद कलां। जिले के गांव सांवड़ में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सांवड़ निवासी रामबिलास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गया था। मंगलवार को जब वे घर वापस पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उसने अपने स्तर पर जांच की तो घर से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो अंगूठी, चांदी की एक अंगूठी, चांदी के हाथों के तीन जोड़ी कुंडल आदि सामान गायब मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें