फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के एक हजार बैग बांटे, तीन हजार पहुंचेंगे आज

विज्ञापन
सदर थाने में टोकन कटवाते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में रविवार को 500 किसानों को एक हजार बैग डीएपी खाद वितरित की गई। इसके लिए 500 किसानों ने सदर थाने पहुंचकर पहले टोकन प्राप्त किए। दोपहर तीन बजे तक खाद के बैग वितरित किए गए। वहीं जिले के लिए खाद के रैक अलॉट हो चुका है। सोमवार दोपहर तक जिले में तीन हजार बैग डीएपी के पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे टोकन वितरण शुरू किया गया। हालांकि रविवार सुबह अन्य दिनों के मुकाबले कम किसान खाद लेने पहुंचे। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार खाद के एक हजार बैग स्टॉक में थे, जिनका रविवार को वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में खाद की खेप नहीं पहुंची, लेकिन रैक अलॉट हो गया है। उनके अनुसार सोमवार दोपहर या शाम तक जिले में 3000 बैग पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार अगर सोमवार दोपहर तक खाद की खेप पहुंच जाती है तो फिर तत्काल वितरण शुरू कर दिया जाएगा। अगर खाद के बैग देरी से पहुंचते हैं ता फिर मंगलवार सुबह टोकन देकर खाद के बैग का वितरण किया जाएगा। अब तक जिले में करीब 56 हजार बैग किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, रविवार के सदर थाने में टोकन लेने पहुंचे किसान रामअवतार, दुलीचंद, बिशन सिंह, मनोज, प्रताप, भानुप्रताप, लक्ष्मीनारायण, ज्ञानचंद, पूर्णमल, नफे और जगदीश का कहना है कि वितरण को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले से अब तक खाद का संकट दूर नहीं हुआ है। उनका कहना है कि खाद वितरण तो किया जा रहा है, लेकिन किसानों को कभी एक हजार तो कभी दो हजार बैग ही दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को जिले के किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद भेजनी चाहिए, ताकि किसानों को परेशानी न झेलनी पड़े।
रविवार को खाद के एक हजार बैग किसानों को वितरित किए गए हैं। जिले को रैक अलॉट हो चुका है और सोमवार दोपहर तीन हजार बैग पहुंचने की उम्मीद है। खेप पहुंचते ही जिले में खाद का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बलवंत सहारण, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें