फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंत्री भी सीएम बदलने की करने लगे मांग : डॉ. गुप्ता

Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आप कार्यालय में विचार रखते सांसद सुशील गुप्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री तक अब मुख्यमंत्री को बदलने की मांग करने लगे हैं। इससे व्यवस्था की विफलता साफ दिखती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता काम की राजनीति को विकल्प के रूप में चुन रही है जिसके परिणामस्वरूप बारां नगर परिषद में राजस्थान की जनता ने 60 में से 32 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताया हैं।
राजस्थान की जनता भाजपा-कांग्रेस की तथाकथित राजनीति से ऊब चुकी है और अरविंद केजरीवाल की सकारात्मक नीतियों वाली आम आदमी पार्टी (आप) को बेहतरीन विकल्प के रूप में स्वीकार कर रही है। बाढड़ा पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का सुशील गुप्ता स्वागत किया।
विज्ञापन

पार्टी के कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता आप के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य धनराज कुंडू ने की।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, सुरक्षा और किसान पूरी तरह उपेक्षित हैं। वहीं उन्होंने बढ़ते अपराध पर भी सरकार को घेरा। डाॅ. सुशील गुप्ता ने रोहतक पीजीआई के जच्चा-बच्चा वार्ड की छत गिरने की घटना पर चिंता जताई।
आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 सालों में हरियाणा सरकार ने हजारों सरकारी स्कूलों को मर्जर के नाम पर तालाबंदी की है। छात्रों को दिए गए टैबलेट्स नकारा हो गए हैं।
डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि महेंद्रगढ़, चरखी दादरी समेत दक्षिण हरियाणा में बारिश न होने के कारण सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। इस अवसर पर राकेश चांदवास, महेश गुप्ता, अनिता, राजेंद्र, आकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें