फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास पर लगा ग्रहण, सरकार बरत रही उपेक्षा : सोमबीर घसौला

Thu, 17 Sep 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान व नौजवान सबसे अधिक उपेक्षित दौर से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की मार ने युवाओं के सामने विकट हालात पैदा कर दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में जरूरत से कम डीएपी की आवक व बाजरा खरीद न होने से किसानों को कम भाव में फसल बेचनी पड़ रही है। जिला प्रशासन की लापरवाही से आमजन को अनेक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
यह बात हरियाणा स्टोन क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष सोमबीर सिंह घसौला ने हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग व बीमा कंपनी के मध्य हुए फैसले के तीन माह बीतने के बाद भी बीमा कंपनी की मनमानी अब असहनीय है। प्रदेश के पुराने भिवानी जिले के वर्ष 2023 के खराबे की भेंट चढ़ी फसलों के नुकसान की एवज में करोड़ों बकाया मुआवजे पर कंपनी व सरकार की आपसी मिलीभगत से किसान आर्थिक संकट झेल रहा है।
विज्ञापन

सरकार को बकाया मुआवजे के मामले का समाधान करवाना चाहिए। प्रशासन को बरसात की कमी से प्रभावित फसलों के नुकसान की पूर्ति के लिए विशेष गिरदावरी करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दादरी जिले के ग्रामीण विकास के लिए बार-बार अलग-अलग योजनाओं से बजट आवंटित करने का दावा करती है जबकि कुछ दिन ही बजट में कमी बताकर उस काम को रोकने की घोषणा कर जनता में भ्रम का हालात पैदा कर रही है जिससे ग्रामीण विकास पर ग्रहण लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें