फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर के सामने से मादक पदार्थ विक्रेता दबोचा

Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। अटेला खुर्द गांव में घर के सामने नशा बेच रहे मादक पदार्थ विक्रेता को अपराध शाखा टीम ने दबोच लिया। आरोपी जागेंद्र उर्फ बिल्लू से 73 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि दादरी अपराध शाखा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अटेला खुर्द निवासी जोगेंद्र उर्फ बिल्लू मादक पदार्थ बेचता है। फिलहाल, वह अपने घर के बाहर खड़े होकर मादक पदार्थ बेच रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची और घर के बाहर खड़े आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के तौर पर समसपुर राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तो जेब से बरामद पॉलिथीन से सुल्फा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर इसका वजन 73 ग्राम मिला और इसके तुरंत बाद अपराध शाखा टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस टीम उसे बाढड़ा थाने ले गई और वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें