फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्त्तरपुस्तिकाओं में अंक दर्शाने के नहीं कॉलम, चेकिंग स्टाफ परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर स्थित शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षा बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य शुरू हुआ। जांच के दौरान शिक्षकों ने सवाल उठाया है कि उत्तर पुस्तिकाएं पुराने स्टॉक की हैं, जिनमें अंक दर्शाने के लिए कॉलम नहीं बने हैं। अगर नए कॉलम पैन से बनाए जाएंगे तो समय ज्यादा लगेगा और प्रतिदिन मिलने वाली 34 कॉपियां निर्धारित समय में नहीं जांची जा सकेंगी। प्राध्यापकों की मांग पर बीईओ ने शिक्षा बोर्ड को इस बारे में अवगत कराने की बात कही है, ताकि शिक्षकों को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

गत 27 अप्रैल को बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं के जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बार शिक्षा बोर्ड के नए निर्देशानुसार प्रत्येक शिक्षक प्रतिदिन 30 के बजाय 34 कॉपी जांचेगा, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया जा सके।
शनिवार को मार्किंग शुरू होने के बाद खंड दादरी के बीइओ सज्जन सिंह सांगवान ने सेंटर का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राध्यापकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले प्रवक्ता शिवकुमार शास्त्री, सतीश यादव, राजेश जांगड़ा, हरपाल सिंह, प्रदीप कौशिक, अनिल कुमार व प्रवक्ता मुकेश कुमार आदि ने खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि जो उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं, वो पुराने स्टॉक से हैं। इनमें अंक दर्शाने के लिए पर्याप्त कॅालम एवं टेबल नहीं बनी हैं, ऐसे में दोगुना समय लगता है। इन प्राध्यापकों ने कहा कि अगर पैन से कॉलम बनाएंगे तो एक दिन में 34 के बजाय मुश्किल से 20 कॉपियों की ही जांच हो सकेगी। बीईओ ने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें