फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नौ एमएम बारिश से मिली उमस भरी गमी से राहत

Fri, 15 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बारिश के दौरान वीरवार को शहर के भगवान परशुराम चौक से छाता लेकर गुजरती महिला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को सुबह से शाम पांच बजे नौ एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार व न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस गिरा है।
विज्ञापन

हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत रही। सुबह के समय से ही बादलवाही बनी रही। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद वातावरण से थोड़ी उमस कम हुई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि बूंदाबांदी एवं बारिश का यह सिलसिला 21 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है।
वहीं, बारिश होने से खरीफ की फसलों को फायदा पहुंचा है। बाजरा की फसल इस समय पकाव की ओर है। सभी फसलों को इस समय खासी बारिश की जरूरत है। बारिश से फसलों का काफी हद तक फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें