फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लड़कियों के वर्ग में निधि और लड़कों में कुणाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में खो-खो स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी बस्तीराम व कोच। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमेच्योर खो-खो संघ दादरी की ओर से रविवार को जनता कॉलेज स्टेडियम रोड स्थित खो-खो प्रशिक्षण केंद्र में जिलास्तरीय महिला व पुरुष खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ यशदीप फौगाट ने किया। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में निधि और लड़कों के वर्ग में कुणाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग की टीम का निर्णायक मुकाबला बालाजी स्पोर्ट्स एकेडमी दादरी व हैप्पी स्कूल इमलोटा के बीच खेला गया। इसमें बालाजी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम विजय रही। हैप्पी स्कूल इमलोटा की टीम को दूसरा और गीतांजलि स्कूल की टीम को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में फाइनल मैच बालाजी स्पोर्ट्स एकेडमी दादरी व हैप्पी स्कूल इमलोटा के बीच खेला गया। इसमें भी बालाजी स्पोर्ट्स एकेडमी दादरी की टीम विजयी रही। हैप्पी स्कूल इमलोटा दूसरे व दादरी खो-खो प्रशिक्षण केंद्र की टीम तीसरे स्थान पर रही।
पुरस्कार समारोह में जिला खेल अधिकारी बस्तीराम व कुश्ती कोच विकास सांगवान ने विजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और खेलों में बढ़- चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संघ के महासचिव बिजेश ने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट महिला खिलाड़ी का पुरस्कार निधि को दिया गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार कुणाल को मिला। समाजसेवी गौरव जाखड़ व खो-खो संघ दादरी के प्रधान अमित बिगोवा ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कोच शमशेर, रविंद्र, हर्ष कादयान, कोच गौतम, डीपीई परमजीत, डीपीई निर्मला देवी, सुरेंद्र ठेकेदार, खो खो कोच उमेद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें