फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में लहुलूहान हालत में मृत मिला नेपाल निवासी व्यक्ति

विज्ञापन
शव की जांच करती जीआरपी टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक रेलवे फाटक के समीप रविवार शाम एक नेपाल निवासी व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला है। मृतक के पास से शनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे नेपाल निवासी कुछ युवकों ने उसकी पहचान नेपाल निवासी प्रकाश के रूप में की है। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह संदिग्ध मामला लग रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि रोहतक फाटक के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जीआरपी चौकी टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर शनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इसके बाद राहगीरों से पूछताछ की गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ नेपाल निवासी युवकों को रुकवाकर पुलिस ने मृतक का चेहरा दिखाया तो उन्होंने उसे पहचान लिया। नेपाल निवासी उक्त युवकों ने बताया कि मृतक का नाम प्रकाश है और पहले वह बिरही क्रशर जोन में काम करता था। उन्होंने बताया कि मृतक का भाई वापस नेपाल जा चुका है, जबकि वह दादरी में ही रह रहा था।
एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाया जाएगा। शरीर पर खरोंच के निशान हैं जो झाड़ियों में गिरने से लगे होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता चल जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें