फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नौसैनिक का फोन हैक कर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां। दादरी जिले के गांव बधवाना निवासी नौसैनिक के व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर उनका फोन हैक कर लिया गया। इसी दौरान पांच लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बधवाना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका भतीजे जनित भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं। जनित बचपन से ही उसके साथ रहते हैं।

सुनील ने बताया कि 23 दिसंबर को उनके भतीजे के व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से ट्रैफिक पुलिस चालान नोटिस नाम से एपीके फाइल आई। इस फाइल खोलने पर उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया और तुरंत एप्लीकेशन बंद कर दी।

इसके बावजूद 26 दिसंबर को उनके भतीजे के फोन से अपने आप कॉल फारवर्डिंग होने लगी। पता चलने पर उन्होंने कॉल फारवर्डिंग बंद कर दी। इसके बावजूद 27 दिसंबर को दोबारा उनके भतीजे के फोन से अपने आप कॉल फारवर्डिंग हुई। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि 27 दिसंबर को उनके भतीजे के फोन पर बैंक से मैसेज मिला, जिसमें उनके खाते से किसी अनजान खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर मिले।

अब उसने बैंक के कस्टमर केयर से बात की तो उन्होंने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड पर पहले पांच लाख रुपये का कर्ज लिया गया और उसके बाद वह रुपये किसी अन्य खाते में भेजे गए हैं। दादरी साइबर अपराध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें