फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक 13 को, पार्षदों के पास पहुंचा एजेंडा

Thu, 08 Feb 2024 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर पार्षदों के पास 13 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक का एजेंडा पहुंच गया है। एजेंडा में 23 बिंदू शामिल किए गए हैं। इन पर बैठक में चर्चा की जाएगी। इस बैठक में कुछ एजेंडे ऐसे हैं जिन पर पहली बार मंथन किया जाएगा। बैठक के बाद शहरी विकास के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने एक फरवरी को पत्र जारी कर सात फरवरी को नगर पार्षदों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले उन्होंने पार्षदों को एजेंडा सौंपने के लिए कहा था। बैठक से पहले ज्यादातर पार्षदों ने एजेंडा नहीं सौंपा। इसके चलते 7 फरवरी की बैठक स्थगित करनी पड़ी। वही, 12 पार्षद सामूहिक तीन एजेंडों को लेकर नगर आयुक्त से मिले थे और उन्होंने इन एजेंडों को बैठक में शामिल करने की मांग की थी। पार्षदों को नगर आयुक्त ने 13 फरवरी को बैठक करवाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को एजेंडा भेजने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त के आदेश का पालन करते हुए वीरवार को सभी पार्षदों के पास बैठक संबंधी सूचना और एजेंडा भेज दिया गया है। नगर आयुक्त को सामूहिक रूप से तीन एजेंडे सौंपने वाले पार्षद एजेंडा में उनके सुझाव शामिल न करने से खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिये... कौन-से एजेंडे रहेंगे बैठक में प्रमुख
- शहर की सीमा में विस्तार करना
- शहर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना
- पार्किंग व ट्रैफिक लाइट्स लगवाना
- शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर मंथन करना
- बाजार की समस्याओं का समाधान करना
- सफाई व्यवस्था को बेहतर करना
- शहर का सुंदरीकरण करवाना
- पशु डेयरी शिफ्ट करना
- शहर को हरा-भरा बनाना
- पेयजल समस्याओं का समाधान करना
- प्रॉपर्टी आईडी संबंधी समस्याओं का दूर करना
- स्ट्रीट लाइटों की कमी दूर करना
- नगर परिषद की आय के स्रोत बढ़ाना
- पुरानी इमारतों का संरक्षण करना


वर्जन
13 फरवरी को नगर परिषद हाऊस की बैठक आयोजित की जाएगी। सभी पार्षदों के पास बैठक संबंधी सूचना और एजेंडा भेज दिया गया है। बैठक में शहरी के सुंदरीकरण और विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार की जाएगी। - बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें