फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 23 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिलावल से गुजरने वाली इंदिरा कैनाल में रविवार शाम को आठ दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव बिंद्रावन निवासी 23 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। मृतक प्रदीप गत 14 दिसंबर से लापता चल रहा था। इसके बाद परिजनों ने 17 दिसंबर को अटेला पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस और परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। परिजनों की ओर से इंदिरा कैनाल में भी खोज की गई। इस दौरान रविवार शाम को उसका शव कैनाल से मिला। शव की सूचना पाकर अटेला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
पानी में रहने के कारण शव की हालत खराब हो चुकी थी जिस पर सोमवार को रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने प्रदीप की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अटेला चौकी पुलिस के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुमित ने बताया कि मृतक के भाई नरेंद्र के बयान के आधार पर पहले ही गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें