फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एंड डेवलेपमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये कोरोना में बंद किए स्कूलों को खोलने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में बताया कि स्कूलों को बंद करने के निर्णय से विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल संचालक संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बताया कि कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई पहले ही बहुत अधिक प्रभावित हो चुकी है और अब फिर से स्कूल बंद किए गए हैं। अब वर्ल्ड बैंक और यूनीसेफ जैसी इंटरनेशनल संस्थाओं ने भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि स्कूलों को बंद रखने का कोई आधार नहीं है।
उन्होंने बताया कि स्कूल खोलने के लिए सभी बच्चों को टीका लगने का तर्क भी गलत और अव्यवहारिक है। स्कूल खोले रखने से बच्चों में संक्रमण का जोखिम कम होता है, लेकिन इसकी तुलना में स्कूल बंद होने से बच्चों की शिक्षा को लेकर होने वाला नुकसान अधिक होता है। लघु सचिवालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान सुरेश सांगवान, प्रीतम फौगाट, विक्रम फौगाट, मुन्नालाल, नवीन श्योराण, कपिल जैन, संजय कुमार, अजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 04
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें