फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्ची इंसानियत : सोमबीर घसौला

Fri, 29 Mar 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जीवन तो परमात्मा ने हम सभी को दिया है इसे जीने की कला को जिसने समझ लिया वास्तव में वही इंसान कहलाने के काबिल है। जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्ची इंसानियत यह बात हरियाणा माइनिंग क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसौला ने गांव नांधा स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब परमात्मा ने हमें मनुष्य के रूप से बुद्धिमान बनाया तो उसके पीछे यही मकसद रहा होगा कि हम जरूरतमंद की सेवा कर सके। जितना जरूरतमंद का सहयोग करेंगे उससे दोगुना परमात्मा अवश्य वापस करेगा। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और पगड़ी पहनाई। एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसौला ने कहा कि समाज निर्माण में आम आदमी योगदान करें। इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर का लाभ उठाते हुए 415 मरीजों ने नेत्र जांच करवाई। आंखों से संबंधी परामर्श देते हुए निशुल्क दवा वितरण किया गया। 48 व्यक्तियों को ऑपरेशन के लिए गुरुग्राम इंद्रा गांधी आई अस्पताल ले जाया गया।
इस अवसर पर जिला पार्षद प्रमुख मंदीप डालावास, उप प्रमुख प्रतिनिधि सोनू साहुवास, जिला पार्षद अशोक कादमा, सुनील, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, सरपंच अनिल कुमार, सरपंच डालावास सुरेश कुमार, जयसिंह ठेकेदार, कुलदीप ठेकेदार, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें