फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 10 Feb 2024 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात लाइन पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी चौकी पुलिस टीम ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान समसपुर निवासी सत्यवान पुत्र टेकचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

टेकचंद दादरी मंडी में श्रमिक था। उसका घर आना-जाना कम ही रहता था। शुक्रवार रात को वह रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। शिनाख्त होते ही पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया और देर रात ही शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें