फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो साल से रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी की लाइटें बंद

Sat, 04 May 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी की बंद पड़ी लाइटें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रावलधी-भिवानी लिंक रोड पर बने आरओबी की लाइटें बंद रहने से वाहन चालकों में हादसों की आशंका है। वाहन चालकों का कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी विभाग ने खराब लाइटों को दुरुस्त नहीं करवाया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से बंद पड़ीं लाइटों को चालू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर बने आरओबी की सभी लाइटें पिछले दो साल से बंद पड़ी हुई हैं। शाम सात बजे से सूर्य अस्त के साथ ही आरओबी पर अंधेरा छा जाता है। शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री होने के बाद से जिले के खनन क्षेत्र व अन्य शहरों को जाने वाले लगभग 10 हजार वाहन इसी आरओबी से गुजरते हैं। ऐसे में बंद पड़ीं लाइटे वाहन चालकों के लिए हादसों को निमंत्रण देती नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही आरओबी के बीच बने मोड़ पर कई बार वाहन चालक बाल-बाल बचे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरओबी के बनने के बाद यहां लगी लाइटें कुछ दिनों तक तो चालू रखी गई थी, लेकिन इसके बाद से लाइटें बंद पड़ी हुई है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, प्रदीप, सोनू कुमार, सतबीर कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद ने आरओबी की लाइटों को चालू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



आरओबी के बीच लगी हैं 30 लाइटें

लगभग आधा किलोमीटर की दूरी में बने आरओबी के एक तरफ 30 लाइटें लगी हुई हैं। ये लाइटें बंद होने से आरओबी पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में अन्य वाहनों की लाइटें आंखों पर गिरने से ओरओबी का डिवाइडर भी नजर नहीं आता है।


रावलधी-भिवानी मार्ग स्थित आरओबी के पास पहले बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो बिजली निगम ने वहां से उठा लिया है। इसके कारण यहां बिजली मीटर नहीं होने के कारण आरओबी की लाइटे बंद हैं। - अनूप सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी, इलेक्ट्रीशियन विभाग,
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें