फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 289 प्लाॅट में भरा पानी 50 फीसदी में पनप रहा लारवा

विज्ञापन
शहर में खाली प्लॉट में भरा पानी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को सात नए केस सामने आने पर आंकड़ा 81 पहुंच चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग ने शहर का सर्वे कर ऐसे प्लॉटों की सूची तैयार की है जिनमें बारिश का पानी भरा है। इनमें से 50 फीसदी जगहों पर लारवा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन प्लॉटों की सूची प्रशासन और नगर परिषद के पास भेज दी है। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने इन भूखंडों के मालिकों को पानी निकासी करवाने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। इसके बाद प्लॉट मालिकों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब तक शहर में 52 और गांवों में 29 लोग डेंगू ग्रस्त मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब आवासीय कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में खाली पड़े प्लॉट की सूची तैयार की है। उपायुक्त ने कहा कि दो दिन में प्लॉट धारक सफाई नहीं करवाते हैं तो बीमारी फैलाने के लिए उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने उपायुक्त और नगर परिषद अधिकारियों को यह सूची सौंप दी है। सर्वे में शहर के 289 प्लॉटों में बारिश का पानी भरा है। 100 से अधिक बदहाल जगहों पर मच्छरों के पनप सकते हैं। सीएमओ ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए प्रशासन के साथ नागरिकों को भी अपने घरों में जलभराव नहीं होने देना चाहिए। साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि बुधवार को सात नए केस सामने आने पर आंकड़ा 81 पहुंच चुका है। इनमें से फिलहाल 25 केस सक्रिय है और बाकी ठीक हो चुके हैं।
51 जोन में बांटा शहर, 10 टीमों ने तीन दिन में किया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने तीन दिन में खाली प्लॉटों का सर्वे किया। जिला प्रशासन के निर्देशों पर यह कदम उठाया गया है, ताकि डेंगू के प्रकोप को कम किया जा सके। डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि एक टीम में चार सदस्य रहे। विभाग ने शहर को 51 जोन में बांटा हुआ है और इन अलग-अलग जोन में जाकर टीमों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्लॉट में करें काले तेल का छिड़काव
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने कहा कि जिले में कोविड के भी दो केस सामने आ चुके हैं और वायरल बुखार, मलेरिया से भी लोग पीड़ित हैं। ऐसे में खाली प्लॉट के मालिक को अपनी जगह की सफाई करवानी चाहिए। जिससे कि मच्छरों न पनपे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने आज इन खाली प्लॉटों में काला तेल डालने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने शहर के निवासियों से भी घर में पानी न भरने देने और कूलर, गमलों, पुराने टायर, कुंडे आदि को सूखा रखने की अपील की है।
जानिए..... किस क्षेत्र के कितने प्लॉट में जलभराव
क्षेत्र प्लॉट
घिकाड़ा रोड 01
वेयर हाउस गोदाम के पिछली तरफ 02
शिव स्कूल के पास 01
बैंकर कॉलोनी के पीछे 14
चंपापुरी गली नंबर आठ 08
आइस फैक्टरी 01
अंडरपास 01
प्रेमनगर 02
रामदास नगर 03
शंकर कॉलोनी 20
महेंद्रगढ़ चुंगी 23
कपूरी रोड 43
नई अनाज मंडी के पीछे 29
गैस एजेंसी के पीछे 16
बाला वाला मंदिर के पीछे 19
राजकीय स्कूल 03
हमारी टीमों ने सर्वे के दौरान ऐसे प्लॉटों की सूची तैयार की है जहां पानी भरा हुआ है और ये बीमारियां फैलने का कारण बन सकता है। प्रशासन को हमने इनकी सूची सौंप दी है और इनके मालिकों को पानी निकासी करवाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। - डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें