फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय कॉलेज को 15 तक मिलेगा जमीन आवंटन का पत्र, दो साल से अटकी योजना

Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गांव भैरवी के किसान मॉडल स्कूल स्थित राजकीय पीजी कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल भवन में संचालित दादरी राजकीय कॉलेज निर्माण के लिए 15 फरवरी तक जमीन का आवंटन पत्र मिलेगा। इसके बाद दो साल से अटकी कॉलेज भवन निर्माण की प्रक्रिया सिरे चढ़ पाएगी। फरवरी में ही एस्टीमेट तैयार करने की कवायद शुरू की जाएगी।
तीन साल से शहर का राजकीय पीजी कॉलेज किसान मॉडल स्कूल भवन में चल रहा है। दो साल पहले जिला उपायुक्त की ओर से जगह का निरीक्षण कर कॉलेज निर्माण के लिए शहर के घसौला रोड पर जगह चिह्नित की गई थी। उस वक्त जमीन मेडिकल कॉलेज के नाम थी। आवंटनपत्र जारी नहीं हो पाया था। बाद में मेडिकल कॉलेज के लिए दूसरी जगह चुन ली गई। यह जमीन फिलहाल प्रशासन के नाम है। दूसरी ओर भिवानी ईओ की ओर से भी शिक्षा निदेशालय से संपर्क नहीं किया गया। इससे भी पत्र प्राप्त होने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्राचार्य पवन कुमार ने विधायक सुनील सांगवान के साथ चंडीगढ़ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) निदेशक से मुलाकात की और फाइलों को आगे बढ़ाकर कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यालय की ओर से 15 फरवरी तक आवंटन पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया है। तब तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें