फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीरू जिला प्रधान, राकेश दादरी खंड प्रधान

Sun, 02 Feb 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के रोजगार्डन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते राष्ट्रीय कामगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ संबंधित राष्ट्रीय कामगार संघ की चुनावी बैठक शनिवार को शहर के रोजगार्डन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला कमेटी अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह शामिल हुए और उनकी देखरेख में जिला व खंड कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। जिला कार्यकारिणी प्रधान की जिम्मेदारी बीरू दादरी को सौंपी गई।
उपप्रधान अजीत पैंतावास, महामंत्री जोगेंद्र सिंह कन्हेटी, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र छपार, सचिव रोशन महाराणा, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश सरूपगढ़ को चुना गया। बतौर सदस्य संजय बास, बाला निमली, जयभगवान फतेहगढ़, सतीश बौंदकलां, कविता उण, सुनील बौंदकलां को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दादरी खंड कार्यकारिणी प्रधान की जिम्मेदारी राकेश फतेहगढ़ को सौंपी गई। उपप्रधान मांगेराम बरसाना, महामंत्री नफे निमली, कोषाध्यक्ष नसीब भागवी, सचिव बबली बिगोवा, कार्यकारिणी अध्यक्ष बिजेंद्र बूराखेड़ी को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

सदस्यों के रूप में विजयपाल रावलधी, कृष्ण सांतौर, अमनदीप इमलोटा, राजबीर पैंतावासकलां व राजेश छपार को चुना गया। इस मौके पर लीलू व प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें