फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रावलधी चौराहा पर नहीं चौक, हर 10 मिनट बाद लग जाता है जाम

Mon, 22 Jan 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी के रावलधी चौराहे से भिवानी लिंक मार्ग के बीच लगी वाहनों की लंबी कतार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग स्थित रावलधी चौराहे पर चौक की कमी खल रही है। चौक या ट्रैफिक लाइट न होने से यहां अक्सर जाम लगा रहता है। इतना ही नहीं एक माह में दस से पंद्रह दोपहिया वाहन जल्दबाजी में चौराहा पार करने के प्रयास में घायल भी हो रहे हैं। प्रतिदिन यहां से 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं और फिलहाल हालात ऐसे हैं कि हर 10 मिनट बाद जाम लग रहा है।
विज्ञापन

रावलधी चौराहा से दिल्ली, महेंद्रगढ़, भिवानी, बाढड़ा व रोहतक की तरफ आने-जाने वाले वाहन गुजरते हैं। चौराहा पर चौक न होने से आए दिन हादसा होता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक बड़े वाहनों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
जिले में अरावली क्षेत्र होने के चलते अधिकतर भारी वाहन भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने के लिए इसी चौराहे से गुजरते हैं और चौक न होने के कारण ये भारी वाहन अन्य चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। हालात ऐसे बने हैं कि सड़क के चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है जिसके चलते जाम में फंसने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार मस्ताना, सुनील जांगड़ा, अत्तर सिंह, राजबीर, धर्मबीर, पप्पू व कवंरलाल आदि ने बताया कि इस चौक पर हर रोज कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को यहा हादसों का शिकार हाेना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन से चौक का निर्माण करवाने के साथ ट्रैफिक लाइट भी लगवाने की मांग की है, ताकि हादसों में कमी आए व जाम की समस्या खत्म हो।
- जाम में फंस जाती है एंबुलेंस
जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद करने पर भारी वाहन इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 5 हजार से अधिक भारी वाहन गुजरते हैं। दादरी से रोहतक रेफर किए गए मरीजों को लेकर एंबुलेंस भी इसी चौराहे से गुजरती है और जाम में कई बार एंबुलेंस फंसी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें