फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 207 आवेदकों को अलॉट हुई सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिले लेने के लिए मंगलवार को तीसरी मेरिट जारी कर दी गई है। रावलधी स्थित राजकीय ब्वॉयज आईटीआई में विभिन्न ट्रेड के लिए 207 आवेदकों के नाम जारी किए गए हैं। लिस्ट में जारी किए गए आवेदक अपने दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करवाने के बाद ही अपना दाखिला सुनिश्चित कर पाएंगे।
विज्ञापन

तीसरी मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा सीटें पलंबर ट्रेड में अलॉट की गई हैं। इस ट्रेड की 32 सीटें बची हुई थी, जिसमें से 25 सीटें तीसरी मेरिट लिस्ट में अलॉट हो गई हैं। दूसरे नंबर पर वेल्डर ट्रेड में सीटें अलॉट की गई है। वेल्डर ट्रेड में 18 सीटें अलॉट की गई हैं। तीसरे नंबर पर कोपा की एनसीवीटी और एससीवीटी कोर्स की ट्रेड पर 26 सीटें अलॉट की गई हैं। वहीं, पहली दो लिस्ट में इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक ट्रेड में अधिकतर सीटों पर दाखिला होने के कारण तीसरी लिस्ट में कम सीटें अलॉट की गई है।
जिन आवेदकों के नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में जारी किए गए है। ये आवेदक 15 सितंबर तक अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकते है। दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद आवेदक 17 सितंबर तक अपनी कोर्स फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। वहीं, जो आवेदक लिस्ट में ट्रेड अलॉट होने के बावजूद दाखिला नहीं ले रहे हैं, ऐसे आवेदकों को चौथी मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए शुल्क जमा करवाना होगा। यह शुल्क छात्र के लिए पांच सौ रुपये और छात्राओं के लिए ढाई सौ रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड का नाम- कुल सीटें-तीसरी लिस्ट में अलॉट हुई सीटें
1. कारपेंटर - 48-13
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल( दोनों मोड)- 40-21
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट( कोपा) -48-26
4. मैकेनिक डीजल(दोनों मोड)- 40-20
5. कोस्मेटोलॉजी- 20-0
6. पेंटर जनरल- 20-03
7. ड्राफ्टमैन सिविल- 24-10
8. पलंबर- 48-25
9. ड्रेस मेकिंग- 20-01
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-24-10
11. इलेक्ट्रिशयन-40-14
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-24-08
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-24-10
14. टर्नर-40-11
15. फिटर-40-17
16. वेल्डर-40-18
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। आवेदक निर्धारित समय के अंदर अपने दस्तावेजों की जांज करवाएं और कोर्स के लिए निर्धारित फीस को जमा करवाएं।
अजय खोखर, प्रधानाचार्य, ब्वॉयज आईटीआई, रावलधी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें