फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एमएम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, न्यूनतम तापमान लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार दोपहर और शाम करीब दो एमएम बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले .8 डिग्री लुढ़क गया। जिला में अब तक 164 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के बाद अब मौसम में तपिश नहीं रही। मौसम अनुकूल बना हुआ है। जलभराव से लोगों को जरूर परेशानी हो रही है। खरीफ की सभी प्रकार की फसलें रौनक पर हैं।
विज्ञापन

जिला में 18 जून को सर्वाधिक 53 एमएम बारिश हुई थी। उसके बाद 22 जून को 23 एसएम व नौ जुलाई को 12 एमएम बारिश हुई थी। इस प्रकार अब तक कुल 164 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले पूरे मानसून सीजन में 563 एमएम बारिश हुई थी। 15 सितंबर तक पछेती मानसून का समय माना जा रहा है। अगस्त माह में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी मौसम विभाग बढ़िया बारिश होने का अनुमान जता रहा है। ऐसे में पिछला आंकड़ा छुआ जा सकता है।
बारिश के बाद फिलहाल खरीफ की सभी प्रकार की फसलों का अनुकूल विकास एवं वृद्घि हो रही है। कपास, बाजरा, ग्वार व ज्वार आदि में फिलहाल किसी प्रकार के रोग आदि की शिकायत सामने नहीं आई है। नगर में सीवर व्यवस्था खराब होने की वजह से जलभराव से लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। अस्थायी व्यवस्था काम पानी निकासी करवाई जा रही है लेकिन तेज बारिश होने पर हालात खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें