चरखी दादरी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई की ओर से हिसार में आयोजित तीज उत्सव में चरखी दादरी से भी सदस्यों ने भाग लिया। अग्रोहा शक्तिपीठ हिसार में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में किया गया । हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सीमा बंसल व महामंत्री मनीषा के प्रयासों से कार्यक्रम संपन्न हुआ। चरखी दादरी से जिला अध्यक्ष रितु गोयल, जिला महामंत्री अर्चना अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज गर्ग, कोषाध्यक्ष बबीता गोयल ,उपाध्यक्ष संतोष जैन, बबीता बंसल, आशा गर्ग, संगीता, ममता जैन, निशा जैन ,निशा सिंघल, निधि सिंघल, हर्ष बजाज, शैंकी सिंघला कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।