फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे बदरा, सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर में रविवार सुबह बदरा जमकर बरसे। करीब 50 मिनट में 18 एमएम बारिश हुई, जिसने प्रशासन के मानसून सीजन के पुख्ता प्रबंधों के दावों की पोल खोल दी। बारिश के चलते शहर के सभी मुख्यमार्गों पर पानी भर गया और कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी भरा रहा। सभी मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

कई घंटों तक निकासी नहीं होने से लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। हालांकि लगातार दूसरे दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शाम तक बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। पिछले दो दिन में करीब 32 एमएम बारिश हुई है।
रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे बारिश शुरू हुई। शुरुआत में बूंदाबांदी हुई लेकिन दस मिनट बाद ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब 9:40 तक बारिश जारी रही। शहर की सीवर लाइनें बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल पाईं और कई सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। वहीं, सीवर लाइनें व सभी नाले ओवरफ्लो हो गए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद शाम सात बजे तक भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं, बारिश के चलते तापमान में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि सुबह बारिश के बाद मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

- शहर के इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
शहर के तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया है। बालावाला मंदिर रोड पर अप्रोच गलियों में कई जगह तो मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। शहर के रोहतक रोड, लोहारू रोड, तिकोना पार्क क्षेत्र, ढाणी फाटक क्षेत्र में पानी भर गया। सीवर लाइनें जवाब देने से बस स्टैंड परिसर, नगर परिषद कार्यालय व कोर्ट रोड स्थित बैंक परिसर व सिटी थाने में पानी भर गया।
- पानी में बंद हुए 100 से अधिक वाहन, धक्का लगाकर निकाले बाहर
शहर के मुख्य रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड समेत 50 से अधिक गलियों में दो फुट से अधिक पानी भर गया। शहर के मुख्य चौराहों के समीप भी दो से ढाई फुट तक जलभराव रहा। इन मुख्यमार्गों पर 100 से अधिक दुपहिया वाहन बंद हुए, जिन्हें चालक धक्का लगाकर बाहर निकालते नजर आए।
वर्जन:
शहर से पानी की निकासी होने में थोड़ा समय तो लगता ही है। हमने पानी निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करते हुए मोटरों व पंप सेट की व्यवस्था की हुई है। कहीं अगर पानी की निकासी नहीं हो रही है तो लोग हमे सूचना दें, हम तत्काल वहां व्यवस्था करवाकर पानी की निकासी करवा देंगे।
विज्ञापन

- सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें