फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढ़ से निपटने के लिए सिचाई विभाग ने मांगे बिजली के 162 कनेक्शन

Sun, 16 Jun 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले को बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तरह विभिन्न स्थानों पर मोटर और पंप सेट के जरिये पानी उठाया जाएगा और इन्हें बिजली संचालित इन उपकरणों को चलाने के लिए 162 कनेक्शनों के लिए आवेदन किया है। इनमें से 15 जगहों के लिए बिजली निगम कनेक्शन भी जारी कर चुका है। वहीं, बाकी बचे कनेक्शन भी एक सप्ताह के अंदर जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



बरसात के दौरान जिले के करीब 10 गांवों में जलभराव होता है। जलभराव होने पर दादरी शहर में कई दिन बाजार बंद रखना पड़ता है। इससे करीब 50,000 लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बरसात में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देशों पर कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके अनुसार बिजली निगम से 162 जगहों पर बिजली कनेक्शन मांगे गए हैं।

सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार बिजली निगम ने शहर में 10 जगहों और गांवों में पांच जगहों के लिए कनेक्शन जारी कर दिए हैं। अगले एक सप्ताह के अंदर सभी कनेक्शन जारी करने के साथ पंप सेट और मोटरें चालू कर दी जाएंगी ताकि जरूरत पड़ने पर पानी की निकासी की जा सके।
विज्ञापन






- 12 से 75 केवी के होने हैं बिजली कनेक्शन

सिंचाई विभाग ने बिजली निगम से जिले के जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन देने की मांग की है। इन क्षेत्रों के लिए विभाग ने 12 से 75 केवीए क्षमता के कनेक्शन के लिए आवेदन किया है ताकि जलभराव अनुसार इनसे पंप सेट और मोटरों को चलाया जा सके।




किस जगह के कनेक्शन का कितना होगा भार

जगह का नाम गांव भार

घिकाड़ा रोड लोहारू केनाल घिकाड़ा 75 केवी
आरडी 9,000 लोहारू केनाल चरखी 75 केवी

आरडी 9,000 लोहारू केनाल चरखी 75 केवी
आरडी 12,500 लोहारू केनाल चरखी 75 केवी

आरडी 13,000 लोहारू केनाल भैरवी चरखी 75 केवी
आरडी 4,750 लोहारू केनाल साहुवास साहुवास हेड 60 केवी

आरडी 9,000 साहुवास माइनर साहुवास 60 केवी
आरडी 36,000 बिरही कलां से मैहरडा बिरही कलां 75 केवी

आरडी 36,000 लोहारू केनाल बिरही कलां 12 केवी
आरडी 17,000 कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी मानकावास 75 केवी

आरडी 21,000 लोहारू केनाल चरखी 50 केवी
आरडी 39,000 बिरही से तिवाला चरखी 60 केवी

आरडी 5,000 कितलाना हेड चरखी 60 केवी
खेड़ी तालाब चरखी 12 केवी

साहुवास तालाब साहुवास 12 केवी
हाथवाला तालाब चरखी 12 केवी

बोडियां तालाब चरखी 12 केवी
नानकी तालाब रासीवास 12 केवी

माता मंदिर तालाब बिरहीं कलां 12 केवी
ग्रामीण बैंक तालाब पैंतावास कलां 12 केवी

पैंतावास कलां तालाब पैंतावास कलां 12 केवी
बडाला तालाब पैंतावास कलां 12 केवी

गांव पैंतावास खुर्द पैंतावास खुर्द 12 केवी
(नोट: इनके अतिरिक्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों पर 138 बिजली कनेक्शन लिए जाएंगे।)




सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार हमने बिजली कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत 10 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पांच बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं। बाकी कनेक्शन एक सप्ताह में जारी कर चालू कर दिए जाएंगे। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें