फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रातभर चला इंटर-स्टेट नाका चेकिंग अभियान, 87 वाहनों की जांच, 22 चालान, चार वाहन जब्त

Thu, 27 Aug 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रात को वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा में अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए दादरी पुलिस ने 26 व 27 अगस्त की रात विशेष इंटर-स्टेट नाका चेकिंग अभियान चलाया। डीजीपी हरियाणा के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने कितलाना नाका पर 87 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के चालान किए गए, जबकि चार वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कमांडो दस्ते सहित 26 पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने दादरी-भिवानी मार्ग पर स्थित कितलाना पुलिस नाका पर अंतरराज्यीय सीमा से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। रातभर चले अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों और सवारियों के पहचान पत्रों की जांच की। साथ ही वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण संबंधी दस्तावेज की भी पड़ताल की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके आवागमन के कारणों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यात्रा के दौरान आवश्यक और वैध दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें