फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में होगी इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज

सार

चरखी दादरी में इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। पुलिस विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रही है और अभिभावकों को भी सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व यातायात थाना पुलिस की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि 18 वर्ष से कम के विद्यार्थियों को वाहन नहीं चलाना चाहिए और यदि वे ऐसा करते पाए जाते हैं तो अभिभावकों पर कार्रवाई होगी । दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना की सूचना माता-पिता या शिक्षकों को देने जैसी बातें सिखाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें