फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडी का हाल, श्रमिक पानी के लिए बेहाल

Fri, 26 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में श्रमिकों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी द्वारा पानी की टंकियों की सफाई और जल प्रबंध नहीं किया गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में बनाई गई पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मंडी में किसानों और श्रमिकों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। खास तौर पर पीने के पानी के लिए मंडी में काम कर रहे श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्रमिकों का कहना है कि मार्केट कमेटी की ओर से परिसर में बनीं पानी की टंकियों की अब तक सफाई नहीं करवाई गई है न ही उनमें पीने योग्य पानी डलवाया गया है। इससे उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। आढ़तियों की दुकानों से जब पानी पीने जाते हैं, तो उन्हें मना कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों का यह भी आरोप है कि कई बार उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को इस समस्या की शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले अधिकारियों ने यह दावा किया था कि मंडी में किसानों और श्रमिकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें