फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गीला और सूखा कचरा अलग निस्तारित करने के लिए किया प्रेरित

Wed, 08 Jan 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी नगर के एक वार्ड से कचरा लेता एजेंसी का वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद के साथ मिलकर श्री श्याम वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड टीम ने वार्डों में जाकर स्वच्छता के तहत लोगों को गीला व सूखा कचरे का अलग-अलग निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ भी दिलाई गई।
सफाई निरीक्षक राजेश कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के जिला इंचार्ज ज्योति शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत वार्डों में जगह-जगह क्लीनिंग ड्राइव भी चलाई जा रही है। यह अभियान स्वच्छता में बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए और आमजन को जागरूक करने के लिए जारी रहेगा। इसमें लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक किया जा रहा है। अब तक वार्ड नंबर 21,20,19 में निस्तारित कचरा प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए नगरवासियों की ओर से गाड़ी के अलग-अलग कंपार्टमेंट में कचरा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें