फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खनन क्षेत्र में पारदर्शिता की पहल, उल्लंघन पर सख्ती

Tue, 04 Nov 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जिले के खनन क्षेत्र में सरकार के नियमों को कड़ाई से लागू करवाया जाए और खनन कार्य के नियमों के अनुसार भूजल तक पहुंचते ही वहां की साइट बंद करवाई जाए। किसी भी प्रकार से खनन क्षेत्र में नियमों की उल्लंघना न हो।
उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खनन कार्य को लेकर नियम बनाए हुए हैं और ये नियम प्रत्येक खनन कंपनी पर समान रूप से लागू होते हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि किसी भी नियम की जिला के खनन क्षेत्र में उल्लंघना न हो। नियमों को सख्ती से लागू करवाया जाए और नियम के अनुसार खनन कार्य के भूजल तक पहुंचते ही संबंधित साइट पर कार्य बंद कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने खनन से जुड़ीं शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा कि ऐसी शिकायतों के समाधान में देरी न हो और इसकी एटीआर (एक्शन टेकर रिपोर्ट) समय पर दें। राजस्व, वन, प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी इसी प्रकार से समानांतर रिपोर्ट तैयार करें और निर्धारित समय पर अपनी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में एसडीएम योगेश सैनी व आशीष सांगवान, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी धीरज, खनन अधिकारी सांची व कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगातार उठता रहा है अवैध खनन का मुद्दा
जिले में अवैध खनन का मुद्दा पिछले काफी समय से उठता रहा है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठकों में भी अवैध खनन से संबंधित शिकायतें आती हैं। जिस पर मंत्री के आदेशानुसार टीमों की ओर से निरीक्षण भी किया जाता है। इनके अलावा ओवरलोडिंग का मुद्दा भी जिला में गर्माया रहता है। हाल ही में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान दादरी के एसडीएम योगेश कुमार के गनमैन के साथ मारपीट करने, सरकारी पिस्तौल छीनने व फायरिंग करने का मामला भी सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें