सोमवार को कितलाना टोल प्लाजा पर मौजृद विधायक सोमबीर सांगवान और किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कितलाना टोल धरनना स्थल पर सोमवार को किसानों ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना में मारे पांच लोगों नछत्र सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह व पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप-40 प्रधान सोमबीर सांगवान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। भाजपा शासन में महंगाई ने रिकार्ड तोड़ दिया है और सरकारों ने किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को बर्बादी की तरफ धकेल रही है।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ राज्य सरकार द्वारा किसानों का बाजरा सरकारी खरीद पर नहीं खरीदने से किसान घाटा उठा रहा हैं, तो दूसरी ओर डीएपी खाद नहीं मिल रही है। महिला नेत्री प्रेम शर्मा व संतोष देशवाल ने कहा कि आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जनता त्रस्त है। हाल ही में रसोई गैस का दाम 15 रुपये बढ़ाया गया है।
सोमवार को सांगवान खाप सचिव नरसिंह सांगवान, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड़,चौधरी छोटूराम और आंबेडकर मंच से बलबीर सिंह बजाड़ व रतनी डोहकी ने संयुक्त रूप से धरने की अध्यक्षता की। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, सूबेदार सतबीर सिंह, रामफल देशवाल, सूबेदार कंवरशेर चंदेनी, बलजीत मानकावास, नंदलाल अटेला, प्रोफेसर जगविंद्र सांगवान, शब्बीर हुसैन, रणबीर, जगदीश, राजेंद्र सिंह डोहकी व बलबीर आदि मौजूद रहे।